टाटा ग्रुप की कंपनी, टाटा पावर (Tata Power) के शेयर में आने वाले दिनों में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal का मानना है कि टाटा पावर के शेयर में अभी के दाम से करीब 31% तक की तेजी हो सकती है उन्होंने कहा है कि यह शेयर लंबे समय के लिए बहुत बढ़िया साबित हो सकता है। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने इस शेयर पर “खरीदें” यानी Buy रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट ₹500 प्रति शेयर दिया है।
Tata Power की बड़ी योजना क्या है
हाल ही में भुवनेश्वर में टाटा पावर ने एक एनालिस्ट मीट रखी थी वहां कंपनी के बड़े अधिकारियों ने बताया कि आने वाले कुछ सालों में वे कंपनी को और ज्यादा बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल 2030 तक टाटा पावर अपनी EBITDA (यानी टैक्स और ब्याज से पहले की कमाई) को दोगुना करके लगभग ₹30,000 करोड़ तक पहुंचाना चाहती है। साथ ही कंपनी का लक्ष्य है कि उसका नेट प्रॉफिट ₹10,000 करोड़ तक पहुंचे। यह लक्ष्य अभी साल 2025 की कमाई से दो गुना से भी ज्यादा है। इससे साफ दिखता है कि कंपनी के पास आगे बढ़ने की मजबूत योजना है और वह आने वाले समय में बड़ा विकास कर सकती है।
टाटा ग्रुप और मुंद्रा पावर प्लांट की खबर
Tata Power का मुंद्रा पावर प्लांट कंपनी का एक अहम हिस्सा है रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इस प्लांट के लिए एक नया स्पेशल पावर परचेज एग्रीमेंट यानी बिजली खरीदने का नया तरीका तैयार कर रही है। इसके लिए सरकार और अन्य एजेंसियों से बातचीत चल रही है। यह समझौता पूरा हो जाने पर जनवरी 2026 से बिजली की आपूर्ति और शेड्यूलिंग शुरू हो सकती है। इससे कंपनी को अपनी कमाई और प्लांट के उपयोग में सुधार देखने को मिल सकता है।
Tata Power की नई बिजली परियोजना
टाटा पावर अब कैप्टिव जेनरेशन प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे रही है। इसका मतलब है कि कंपनी अब खुद के प्लांट बनाकर बड़ी फैक्ट्रियों और कॉर्पोरेट कंपनियों को बिजली देगी। कंपनी की योजना है कि साल 2027 से हर साल लगभग 2 से 2.5 गीगावाट की नई क्षमता जोड़ी जाए। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बड़ी कंपनियों में अब अपनी बिजली खुद बनाने की मांग बहुत बढ़ गई है। अगर कंपनी अपनी इन योजनाओं पर सही तरह से काम करती है, तो आने वाले सालों में टाटा पावर का बिजनेस और शेयर दोनों मजबूत हो सकते हैं।
Motilal Oswal का मानना है कि Tata Power एक भरोसेमंद कंपनी है और लंबे समय में इसमें निवेश करना अच्छा फैसला हो सकता है। अगर कंपनी अपने टारगेट पूरे करती है, तो इसके शेयर की कीमत में बढ़त साफ दिखाई दे सकती है।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।