स्मॉलकैप कंपनी Shakti Pumps के शेयर इन दिनों खूब चर्चा में हैं मंगलवार को कंपनी का शेयर भाव करीब 6% बढ़कर 796.90 रुपये तक पहुंच गया सिर्फ चार दिनों में इस शेयर में 45% की जोरदार बढ़त देखने को मिली है यह तेजी इसलिए आई है क्योंकि कंपनी को लगातार बड़े-बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं कुछ दिन पहले तक स्थिति उलटी थी 1 से 10 दिसंबर 2025 के बीच कंपनी के शेयर लगातार गिर रहे थे तब इसका दाम 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर 549 रुपये तक चला गया था लेकिन अब हालात बदल गए हैं और शेयर फिर से ऊपर उड़ने लगा है।
कंपनी को मिले बड़े-बड़े ऑर्डर
शक्ति पंप्स को दिसंबर 2025 में कई ऑर्डर मिले हैं 11 दिसंबर को कंपनी को 443.78 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला इस ऑर्डर में कंपनी को 16025 सोलर वॉटर पंप लगाने हैं जो बिजली से नहीं बल्कि सोलर एनर्जी से चलेंगे इसके अलावा कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से लेटर ऑफ इम्पैनलमेंट मिला है जिसका मतलब है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट में शामिल हो चुकी है।
झारखंड की रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसी ने भी कंपनी को 1200 सोलर वॉटर पंप लगाने का ऑर्डर दिया है जिसकी कीमत करीब 23.98 करोड़ रुपये है वहीं मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने भी शक्ति पंप्स को 2033 सोलर पंप सिस्टम लगाने का प्रोजेक्ट दिया है जिसकी वैल्यू 71.25 करोड़ रुपये है।
शक्ति पंप्स शेयर का पुराना प्रदर्शन
अगर पिछले पांच सालों की बात करें तो शक्ति पंप्स के शेयर में जबरदस्त बढ़त हुई है दिसंबर 2020 में यह शेयर सिर्फ 48.85 रुपये का था और अब दिसंबर 2025 में यह करीब 796.90 रुपये तक पहुंच गया है यानी पांच साल में यह शेयर 1485% से भी ज्यादा बढ़ चुका है पिछले तीन साल में ही इसमें 1020% से ज्यादा की तेजी देखी गई है कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1398 रुपये है जबकि न्यूनतम स्तर 549 रुपये रहा है यह दिखाता है कि शेयर में उतार-चढ़ाव तो होता है लेकिन लंबे समय में इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं।
Shakti Pumps का बोनस गिफ्ट
शक्ति पंप्स ने अपने निवेशकों को समय-समय पर बोनस का तोहफा भी दिया है नवंबर 2024 में कंपनी ने 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए इसका मतलब है जिसके पास एक शेयर था उसे उसके बदले 5 बोनस शेयर मिले इससे पहले अप्रैल 2011 में भी कंपनी ने 1:1 के हिसाब से बोनस दिया था।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ शिक्षा और जानकारी के उद्देश्य से लिखी गई है यह किसी निवेश सलाह की तरह नहीं है शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें