मंगलवार को शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली इसी बीच Infra कंपनी एनसीसी लिमिटेड (NCC Ltd) के शेयर बहुत नीचे चले गए कंपनी का शेयर ₹158.30 तक गिर गया यह पिछले 52 हफ्तों का सबसे कम स्तर है इससे पहले सोमवार को यह ₹161.75 पर बंद हुआ था इतनी गिरावट से कंपनी की कुल कीमत घटकर करीब ₹9,967 करोड़ रह गई बीएसई पर करीब 67 हजार शेयरों का कारोबार हुआ, जिसमें लगभग ₹1.07 करोड़ का लेनदेन हुआ।
NCC शेयर का बाजार में प्रदर्शन
अगर हम इस शेयर के प्रदर्शन की बात करें, तो साल 2025 में यह शेयर अब तक लगभग 43% गिर चुका है पिछले एक साल में इसमें करीब 48.58% की बड़ी गिरावट आई है यानी इस शेयर में पैसे लगाने वाले कई निवेशकों को काफी नुकसान हुआ है मशहूर निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी है सितंबर 2025 की तिमाही तक, उनके पास एनसीसी लिमिटेड के कुल 10.63% शेयर थे यह करीब 6.67 करोड़ शेयर बनते हैं लेकिन इतने बड़े निवेश के बावजूद इस शेयर का हाल फिलहाल अच्छा नहीं चल रहा है।
टेक्निकल तौर क्या दिख रहा है
शेयर चार्ट देखने पर भी साफ दिखता है कि इस शेयर पर दबाव है आनंद राठी के जिगर एस पटेल के अनुसार, इस शेयर के लिए ₹153 एक मजबूत सपोर्ट है इसका मतलब है कि अगर शेयर इससे नीचे जाता है तो गिरावट और बढ़ सकती है वहीं ₹168 का स्तर रेजिस्टेंस है अगर शेयर ₹168 के ऊपर निकलता है, तो इसमें ₹174 तक की तेजी देखने को मिल सकती है दूसरी तरफ, एंजेल ब्रोकिंग के ओशो कृष्णन का कहना है कि यह शेयर ₹175–172 के सपोर्ट से नीचे फिसल चुका है, उनका मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में यह शेयर ₹150 से ₹174 के बीच ऊपर-नीचे हो सकता है।
इंडिकेटर्स क्या बता रहे हैं
ट्रेडिंग इंडिकेटर RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) से भी यही पता चलता है कि शेयर ओवरसोल्ड ज़ोन में है यह अभी 21.7 के स्तर पर है, यानि यह बहुत ज्यादा बिक चुका है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तुरंत इसमें तेजी आ जाएगी कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह और गिरेगा, तो ₹145 से ₹140 के बीच शेयर को अगला सहारा मिल सकता है क्योंकि यह इलाका काफी मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है।
NCC Ltd क्या काम करती है
एनसीसी लिमिटेड एक बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है यह कंपनी सड़कों, पुलों, फ्लाईओवर, पानी की लाइनें, बिजली के तार, सिंचाई और मकान बनाने जैसे कई काम करती है लेकिन फिलहाल बाजार की हालत कमजोर होने के कारण माहौल थोड़ा खराब है इसलिए निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि इस शेयर में कोई कदम सोच-समझकर ही उठाएं।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शिक्षा के लिए है यह किसी भी तरह की निवेश सलाह नहीं है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से बात करें।