पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Patel Engineering) के शेयर यानी कंपनी के हिस्से की कीमत बढ़कर ₹31.32 तक पहुँच गई लोगों ने इसके शेयर ज़्यादा खरीदे क्योंकि कंपनी ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ एक नया समझौता किया है यह समझौता 144 मेगावॉट के गोंगरी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने के लिए है।
प्रोजेक्ट की जानकारी
यह प्रोजेक्ट बिजली बनाने का काम करेगा इसमें पानी से ऊर्जा बनाई जाएगी जिसे “जलविद्युत” कहते हैं कंपनी ने बताया है कि इस प्रोजेक्ट पर करीब ₹1,700 करोड़ रुपए खर्च होंगे इसे पूरा करने में लगभग चार साल लगेंगे यह प्रोजेक्ट पहले बंद कर दिया गया था, लेकिन अब अरुणाचल प्रदेश सरकार ने इसे फिर से चालू करने की अनुमति दे दी है।
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने “विशेष परिस्थितियों में समाप्त की गई वृहद जलविद्युत नीति की बहाली, 2025” नाम की एक नई नीति बनाई है इसी नीति की वजह से यह प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो रहा है यह इस नई नीति के अंदर दोबारा शुरू होने वाला पहला प्रोजेक्ट है राज्य की कैबिनेट ने भी इसे मंजूरी दे दी है इसका मतलब है कि अब सब कुछ आधिकारिक तौर पर पास हो गया है।
प्रोजेक्ट में कंपनी का काम
इस प्रोजेक्ट में पटेल इंजीनियरिंग को बहुत सारे काम करने होंगे कंपनी पूरी योजना की रिपोर्ट बनाएगी, इंजीनियरिंग और डिजाइन तैयार करेगी, बड़ी मशीनें खरीदेगी, डैम और बिजलीघर बनाएगी, टर्बाइन लगाएगी और बिजली की लाइनें भी तैयार करेगी यह प्रोजेक्ट “BOOT मॉडल” पर बनेगा इस मॉडल में कंपनी डैम बनाएगी, 40 साल तक इसे चलाएगी और फिर सरकार को सौंप देगी।
अरुणाचल प्रदेश सरकार चाहती है कि उसका राज्य हाइड्रोपावर यानी जलविद्युत के क्षेत्र में बहुत ताकतवर बन जाए इस तरह के प्रोजेक्ट्स से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा और साफ ऊर्जा मिलेगी इससे राज्य में सड़कें, बिजली और रोज़गार भी बढ़ेंगे
कंपनी के पास पहले से ऐसे कई प्रोजेक्ट्स का अनुभव है, जैसे डैम, टनल और सिंचाई योजनाएँ।
कंपनी की एमडी ने क्या कहा
कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर, कविता शिरवाइकर ने कहा कि यह साझेदारी दिखाती है कि पटेल इंजीनियरिंग न सिर्फ बड़े प्रोजेक्ट बनाना चाहती है, बल्कि साफ और टिकाऊ ऊर्जा यानी renewable energy पर भी काम करना चाहती है उन्होंने कहा कि जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा तो इससे इलाके में नई नौकरियाँ मिलेंगी वहाँ के लोगों की कमाई बढ़ेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था यानी पैसे की स्थिति भी बेहतर होगी।
शेयर बाजार में हाल
आज कंपनी के शेयर करीब ₹30.09 पर पहुँच गए थे हालांकि पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर की कीमत लगभग 22% कम हुई है लेकिन इस नई डील के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ समझाने और बताने के लिए है इसे किसी भी तरह की आर्थिक सलाह या निवेश की सलाह न समझें।