ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) कंपनी के शेयर हाल ही में बहुत गिर गए शेयर बाज़ार में इसका दाम करीब 8 प्रतिशत घट गया शेयर का भाव 35 रुपये तक नीचे आ गया दिन के अंत में भी हालत बेहतर नहीं हुई यह गिरावट तब हुई जब कंपनी के मालिक भाविश अग्रवाल ने कंपनी के कुछ शेयर बेच दिए उन्होंने करीब 2 करोड़ 60 लाख शेयर एक साथ बल्क डील में बेच दिए।
शेयर बेचने से क्यों गिरी कीमत
लोगों को लगा कि जब कंपनी का मालिक खुद अपने शेयर बेच रहा है तो शायद कुछ सही नहीं चल रहा इस डर से बहुत से लोग अपने शेयर बेचने लगे और शेयर का भाव गिर गया लेकिन कंपनी से जुड़े लोगों का कहना है कि यह डील पूरी तरह से भाविश अग्रवाल के स्तर पर की गई थी कंपनी खुद इसमें शामिल नहीं थी इसलिए इससे कंपनी के असल बिजनेस यानी इलेक्ट्रिक वाहनों के कामकाज प्रबंधन या पैसों की स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।
पिछले साल से शेयर में गिरावट
यह पहली बार नहीं है जब ओला इलेक्ट्रिक का शेयर नीचे आया है 9 दिसंबर को भी यह शेयर इस साल के सबसे नीचे लेवल पर पहुंच गया था उस दिन शेयर का भाव 33 रुपये 20 पैसे तक गिर गया था ओला का आईपीओ (जब कंपनी पहली बार शेयर बेचती है) 76 रुपये के भाव पर आया था लेकिन अब उसमें करीब 55 प्रतिशत की गिरावट हो चुकी है दिसंबर पिछले साल इस शेयर की कीमत 102 रुपये 50 पैसे तक गई थी लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
शेयर बेचने से कितने पैसे मिले
ओला इलेक्ट्रिक के जो शेयर बेचे गए वे 34 रुपये 99 पैसे प्रति शेयर की दर से बिके इस पूरे सौदे से लगभग 92 करोड़ रुपये मिले सितंबर 2025 के आखिर में भाविश अग्रवाल के पास कंपनी के करीब 30 प्रतिशत शेयर थे यह हिस्सेदारी लगभग 132 करोड़ से ज़्यादा शेयरों के बराबर है।
कंपनी को घाटा क्यों हो रहा
कंपनी के पैसों की हालत भी अभी ठीक नहीं है सितंबर की तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक को 418 करोड़ रुपये का घाटा हुआ यह पिछले साल के नुकसान 495 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है लेकिन फिर भी यह बहुत बड़ा घाटा है कंपनी की कमाई भी घट गई है इस बार कंपनी की कुल कमाई 756 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल के मुकाबले 43 प्रतिशत कम है।
ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि वह आने वाले समय में अपने खर्चे कम करेगी कंपनी को उम्मीद है कि साल 2026-27 की पहली तिमाही तक उसके गाड़ियों से जुड़े खर्चे घटकर लगभग 225 करोड़ रुपये रह जाएंगे यह कंपनी के लिए राहत की बात होगी अगर ऐसा होता है तो कंपनी आगे जाकर मुनाफे में भी आ सकती है।
Disclaimer : यह जानकारी सिर्फ शैक्षिक और सामान्य जानकारी के लिए है इसे किसी निवेश सलाह के रूप में न देखें निवेश करने से पहले हमेशा अपनी जांच और सलाह लें।