इस सरकारी नवरत्न कंपनी को दनादन मिल रहे ऑर्डर ही ऑर्डर 150₹ से कम कीमत वाला ये शेयर बना रॉकेट

WhatsApp Group 1Join Now
WhatsApp Group 2Join Now

Navratna PSU NBCC India Share : भारत की मशहूर नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों ने शुक्रवार को शेयर बाजार में कमाल दिखाया कंपनी के शेयर BSE में एक दिन के दौरान 5% से ज्यादा बढ़ गए और 114 रुपये तक पहुंच गए ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एनबीसीसी को IIM संबलपुर एक बहुत बड़ा ऑर्डर मिला है जिसकी कीमत 179.37 करोड़ रुपये है।

इस सरकारी नवरत्न कंपनी को दनादन मिल रहे ऑर्डर ही ऑर्डर 150₹ से कम कीमत वाला ये शेयर बना रॉकेट
Navratna PSU NBCC India Share

Navratna PSU NBCC India Orders

NBCC को दिसंबर महीने में एक के बाद एक नए ऑर्डर मिल रहे हैं IIM संबलपुर से मिले ऑर्डर से पहले भी कंपनी को कई बड़े काम मिले थे 16 दिसंबर को कंपनी ने बताया था कि उसे कुल 345.04 करोड़ रुपये के अलग-अलग प्रोजेक्ट मिले हैं इनमें से एक बड़ा प्रोजेक्ट IIT मंडी से मिला जिसकी कीमत करीब 332.99 करोड़ रुपये है इसके अलावा कंपनी को कांडला सेज से भी 12.05 करोड़ रुपये का काम मिला था।

11 दिसंबर को भी एनबीसीसी को नाल्को और सेल बोकारो से दो प्रोजेक्ट मिले थे इनकी कुल कीमत 289.39 करोड़ रुपये रही इससे पहले 3 दिसंबर को कंपनी को 665.38 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले थे।

Also Read:  अगले 5 सालों में कहाँ तक जाएगा Adani Power का शेयर? देखें आ गया नया टारगेट प्राइस

NBCC India Stock Past Performance

NBCC के शेयरों ने पिछले पांच सालों में जबरदस्त वृद्धि की है दिसंबर 2020 में कंपनी का शेयर सिर्फ 20.27 रुपये का था लेकिन अब यह बढ़कर 114 रुपये तक पहुंच गया है यानी पांच साल में इसमें 461% की उछाल आई है पिछले तीन सालों में कंपनी के शेयरों में करीब 317% की बढ़ोतरी हुई है जबकि दो सालों में 107% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है।

फिलहाल कंपनी के शेयरों का 52 हफ्तों में सबसे ऊँचा भाव 130.60 रुपये रहा है और सबसे नीचे यह 70.82 रुपये तक गया था इससे पता चलता है कि एनबीसीसी का ग्रोथ ट्रेंड काफी मजबूत रहा है।

Navratna PSU NBCC India Bonus Share

NBCC India अपने निवेशकों को समय-समय पर बोनस शेयर भी देती रही है अक्टूबर 2024 में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बाँटे थे इसका मतलब है कि जिसके पास दो शेयर थे उसे एक अतिरिक्त शेयर मुफ्त में मिला इससे पहले फरवरी 2017 में भी कंपनी ने इसी रेशियो में बोनस शेयर दिए थे इससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ गया है।

Also Read:  सिर्फ 5 पैसे में खरीदा था शेयर आज ₹30 पर आया भाव 1 लाख के बना दिए 6 करोड़ रुपये

Disclaimer : यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है इसमें दिए गए आँकड़े खबरों पर आधारित हैं निवेश करने से पहले अपने आर्थिक सलाहकार से परामर्श करें।

Leave a Comment

WhatsApp Icon