6 दिन से लगातार लग रहा Upper Circuit, इस खबर के आते ही 1000% रिटर्न देने वाली कंपनी का शेयर बना रॉकेट

WhatsApp Group 1Join Now
WhatsApp Group 2Join Now

सोमवार 15 दिसंबर 2025 को Multibagger Elitecon International के शेयर ने एक बार फिर जोरदार बढ़त दर्ज की कंपनी का शेयर 5% के अपर सर्किट तक पहुंच गया और इसकी कीमत 114.84 रुपये पर बंद हुई यह लगातार छठा दिन था जब एलाइटकॉन के शेयर में ऊपरी सर्किट लगा इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा घोषित एक बड़े विदेशी कॉन्ट्रैक्ट की खबर रही कंपनी ने लगभग 97.35 मिलियन डॉलर यानी करीब 875 करोड़ रुपये का लंबी अवधि का एक्सपोर्ट कांट्रैक्ट हासिल किया है।

दो साल का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट UAE की Yuvi International Trade FZE से मिला है समझौते के अनुसार Elitecon आने वाले दो सालों तक सिगरेट प्रीमिक्स लेड हुक्का तंबाकू धूम्रपान मिश्रण और अन्य तंबाकू उत्पादों की आपूर्ति करेगी इस कॉन्ट्रैक्ट में एक साल की लॉक-इन अवधि रखी गई है जिसका मतलब है कि पहले एक साल तक इसमें कोई बदलाव नहीं होगा कंपनी ने कहा कि इस सौदे से उत्पादन क्षमता का बेहतर उपयोग होगा और निर्माण व आपूर्ति की योजना और भी व्यवस्थित तरीके से चलेगी इससे कंपनी को मध्य पूर्व के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

Also Read:  अगले 5 सालों में कहाँ तक जाएगा Sagility India का शेयर? देखें आ गया नया टारगेट प्राइस

सहायक कंपनी क्या करेगी

Elitecon International की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ‘गोल्डन क्रायो प्राइवेट लिमिटेड’ इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत सभी कार्य संभालेगी यह इकाई उत्पादों के निर्माण भंडारण हैंडलिंग और शिपमेंट का जिम्मा उठाएगी यह कॉन्ट्रैक्ट 1 जनवरी 2026 से लागू होगा और दो साल की अवधि तक मान्य रहेगा कंपनी ने बताया कि इससे उत्पादन और वितरण की प्रक्रिया को और तेज़ करने में मदद मिलेगी।

वित्तीय प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार

कंपनी ने सितंबर 2025 की तिमाही (Q2FY26) में शानदार नतीजे पेश किए इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 318% बढ़कर 2192.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गई शुद्ध लाभ में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई जो 117.20 करोड़ रुपये रहा और पिछली तिमाही की तुलना में 63% अधिक हैं वहीं वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री 581% उछलकर 3735.64 करोड़ रुपये हो गई इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की तुलना में 195% बढ़ गया।

Also Read:  Tata Power Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030

शेयर प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव

Elitecon International का शेयर वर्ष 2025 में अब तक निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है इसने अब तक 1000% से अधिक रिटर्न दिया है जबकि पिछले एक वर्ष में इसमें 1200% की बढ़ोतरी हुई पिछले छह महीनों में भी यह 119% चढ़ा हालांकि हाल के महीनों में थोड़ा दबाव देखने को मिला पिछले तीन महीनों में शेयर 38% और पिछले एक महीने में 15% गिर गया था दिसंबर में स्थिति सुधरी और अब तक यह करीब 33% बढ़ चुका है इससे पहले नवंबर में यह 42% अक्टूबर में 23% और सितंबर में 41% गिरा था।

Disclaimer : यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है इसमें दी गई जानकारी किसी निवेश सलाह का रूप नहीं है शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।

Leave a Comment

WhatsApp Icon