ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने Maharatna भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी BPCL पर एक बार फिर भरोसा जताया है ब्रोकरेज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और कहा है कि मौजूदा दाम से इसमें 19 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिल सकती है शुक्रवार 12 दिसंबर को बीपीसीएल का शेयर बीएसई पर 3.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 364.80 रुपये पर बंद हुआ था अगर एक साल के आंकड़े देखें तो 3 मार्च 2025 को यह शेयर 234.15 रुपये के निचले स्तर पर था जहां से करीब आठ महीनों में यह लगभग 63 प्रतिशत उछलकर 381.60 रुपये तक पहुंच गया।
कच्चे तेल की कीमतों से मिल रहा सहारा
जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी हुई हैं बाजार में तेल की सप्लाई मांग से ज्यादा है जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है ओपेक प्लस देशों ने साल 2025 में कई बार उत्पादन बढ़ाया है जबकि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने मांग की रफ्तार धीमी रहने का अनुमान दिया है इसका सीधा फायदा भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों को मिला है वित्त वर्ष 2026 में अब तक रिफाइनिंग मार्जिन सालाना आधार पर करीब 51 प्रतिशत बढ़ चुका है जो सामान्य स्तर से काफी ऊपर है सिंगापुर ग्रास रिफाइनिंग मार्जिन कंपनी के ऑपरेटिंग मुनाफे में लगभग आधी हिस्सेदारी रखता है इसलिए इसका मजबूत रहना बेहद अहम है।
Maharatna BPCL के मार्केटिंग मार्जिन
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बीपीसीएल के मार्केटिंग मार्जिन काफी मजबूत हैं मार्केटिंग मार्जिन का मतलब है पेट्रोल और डीजल के बिक्री भाव और कच्चे तेल की लागत के बीच का अंतर वित्त वर्ष 2026 में अब तक डीजल पर यह मार्जिन प्रति लीटर 5.7 रुपये और पेट्रोल पर 9.6 रुपये रहा है ये दोनों आंकड़े सामान्य स्तर से ज्यादा हैं जेफरीज का कहना है कि दूसरी तेल कंपनियों की तुलना में बीपीसीएल पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर कम पड़ता है अगर कीमतें ऊपर जाती भी हैं तो कंपनी की कमाई पर इसका असर सीमित रहने की उम्मीद है।
LPG घाटे की भरपाई से राहत
सरकार के एलपीजी घाटे की भरपाई के फैसले से भी भारत पेट्रोलियम को बड़ी राहत मिली है सितंबर 2025 तक कंपनी को एलपीजी में करीब 13.7 हजार करोड़ रुपये का घाटा हुआ था इसे कवर करने के लिए सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपये के मुआवजे की योजना बनाई है जो 12 महीनों में दी जाएगी इसमें से लगभग 7600 करोड़ रुपये यानी करीब 25 प्रतिशत हिस्सा बीपीसीएल को मिलेगा इससे वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही और वित्त वर्ष 2027 में कंपनी की कमाई को अच्छा सहारा मिलने की उम्मीद है।
BPCL की वैल्यूएशन और टारगेट प्राइस
जेफरीज के मुताबिक पिछले एक महीने में बीपीसीएल का शेयर करीब 6 प्रतिशत फिसला है फिलहाल यह 1.5 गुना फारवर्ड प्राइस टू बुक वैल्यू पर ट्रेड कर रहा है जबकि इसका लंबे समय का औसत 1.8 गुना रहा है इससे साफ है कि शेयर अभी आकर्षक स्तर पर है इन्हीं वजहों से ब्रोकरेज ने 1.6 गुना दिसंबर 2026 फारवर्ड प्राइस टू बुक के आधार पर 435 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
Disclaimer : यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ आता है निवेश से पहले अपनी वित्तीय स्थिति समझें और किसी विशेषज्ञ या पंजीकृत सलाहकार से सलाह जरूर लें।