पाँच साल पहले इस कंपनी का शेयर सिर्फ ₹0.05 में मिल जाता था आज वही शेयर ₹30 से ज़्यादा का हो चुका है मतलब जिसने पाँच साल पहले ₹1 लाख लगाए होते उसके पैसे अब ₹6 करोड़ से भी ज़्यादा हो गए होते यह सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा
लेकिन शेयर बाज़ार में चीज़ें हमेशा सीधी नहीं होतीं पिछले एक महीने में यह शेयर 28% बढ़ा तीन महीने में 63% चढ़ा और छह महीने में 25% ऊपर गया लेकिन अगर एक साल की बात करें तो इसकी कीमत करीब 6% गिर भी गई है अभी इस कंपनी का शेयर ₹25 से ₹35 के बीच ट्रेड एक कर रहा है।
शेयर का हाई और लो लेवल
BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार Integrated Industries शेयर ने 9 दिसंबर 2024 को ₹36.38 का अपना सबसे ऊँचा स्तर छुआ था वहीं 12 सितंबर 2025 को यह ₹17 तक गिर गया था इसका मतलब है कि यह शेयर तेज़ी से ऊपर भी जा सकता है और अचानक नीचे भी आ सकता है इस वजह से ऐसे शेयरों में निवेश करने में हमेशा थोड़ा जोखिम रहता है कंपनी का पुराना नाम इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड था जिसे बाद में बदलकर इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड रखा गया।
कंपनी के नए फैसले क्या हैं
कंपनी ने हाल ही में खुद यह बताया है कि वह 3 जनवरी 2026 को एक Extra-Ordinary General Meeting यानी खास बैठक करेगी यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होगी इस बैठक में दो बड़े प्रस्ताव रखे जाएंगे पहला कंपनी 4.06 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट्स जारी करेगी और दूसरा कंपनी का नाम बदलने से जुड़ा प्रस्ताव रखा जाएगा हर वारंट की कीमत ₹28.25 रखी गई है जिसमें ₹27.25 प्रीमियम शामिल है जब किसी को वारंट मिलेगा तब उसे ₹7.06 देना होगा और बाकी रकम बाद में जब वह उसे शेयर में बदलेगा।
Integrated Industries का फंड प्लान
इन वारंट्स के ज़रिए कंपनी करीब ₹114.69 करोड़ जुटाने की कोशिश कर रही है इसमें से ₹104.69 करोड़ कंपनी के रोज़मर्रा के कामों यानी “वर्किंग कैपिटल” में खर्च होंगे और ₹10 करोड़ सामान्य ज़रूरतों पर लगाए जाएंगे अगर सभी वारंट शेयर में बदल दिए गए तो कंपनी के मालिक यानी प्रमोटर की हिस्सेदारी 53.13% तक हो जाएगी साथ ही कंपनी का नया नाम “नर्चर वेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड” रखने का भी सुझाव दिया गया है।
Integrated Industries अब तक तो अपने निवेशकों के लिए किसी सपने से कम नहीं रही है लेकिन आने वाले महीनों में जो फैसले होंगे वे तय करेंगे कि इसका शेयर आगे भी बढ़ेगा या नहीं जो लोग इसमें निवेश करना चाहते हैं उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि जहाँ बड़ा मुनाफा होता है वहाँ बड़ा जोखिम भी होता है।
Disclaimer : यह लेख केवल जानकारी के लिए है यहाँ शेयर खरीदने या बेचने की कोई सलाह नहीं दी जा रही है निवेश करने से पहले हमेशा अपनी समझ या किसी विशेषज्ञ की राय ज़रूर लें।