Navratna PSU कंपनी NBCC (India) लिमिटेड के शेयरों में पिछले कुछ समय से अच्छी तेजी देखी जा रही है शुक्रवार के कारोबार में BSE पर इसका शेयर 5% से ज़्यादा चढ़कर लगभग 122.45 रुपये तक पहुंच गया जो इसके 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर के काफ़ी नजदीक है निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि कंपनी आगे और कितनी ग्रोथ दिखा सकती है।
NBCC (India) News
एनबीसीसी ने अब भारत के बाहर भी अपना दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है और दुबई के रियल एस्टेट मार्केट में कदम रखा है कंपनी ने दुबई मेनलैंड में एक प्राइम लोकेशन पर जमीन खरीदी है जिसकी कीमत लगभग 16 मिलियन AED यानी करीब 38 करोड़ रुपये बताई जा रही है यह जमीन एक मिक्स्ड यूज़ प्रोजेक्ट के लिए ली गई है यानी यहां पर कमर्शियल और रेजिडेंशियल दोनों तरह का डेवलपमेंट हो सकता है।
NBCC (India) Earnings
यह जमीन एनबीसीसी की 100% सहायक कंपनी एनबीसीसी ओवरसीज रियल एस्टेट एलएलसी के नाम से खरीदी गई है इस ट्रांजैक्शन में लगभग 1 मिलियन AED अलग से चुकाए गए हैं जो DLD ब्रोकर और दूसरे चार्ज के रूप में दिए गए हैं पूरे प्रोजेक्ट का एरिया करीब 51718 स्क्वायर फुट है और कंपनी को उम्मीद है कि इस डेवलपमेंट से लगभग 58–60 मिलियन AED यानी करीब 150 करोड़ रुपये तक की रेवेन्यू आ सकती है यह प्रोजेक्ट भारत के मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की मंजूरी के तहत किया जा रहा है।
NBCC (India) Mumbai Port Project
भारत में भी कंपनी को एक और अहम काम मिलने की तैयारी है एनबीसीसी को मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की ओर से एग्जिक्यूटिंग एजेंसी के रूप में काम करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है इस प्रोजेक्ट पर कंपनी को कुल लागत का लगभग 7% एजेंसी चार्ज के रूप में मिलेगा इस काम में CGO कॉम्प्लेक्स एक आइकॉनिक बिल्डिंग मल्टी-लेवल कार पार्किंग इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और पोर्ट से जुड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर की प्लानिंग डिजाइन और सुपरविजन जैसे काम शामिल हैं इसके लिए 23 दिसंबर 2025 को मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के साथ MoU पर साइन किए गए हैं।
NBCC (India) Share and Bonus
एनबीसीसी के शेयरों ने लंबे समय में निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिए हैं दिसंबर 2020 में यह शेयर करीब 19.83 रुपये के आसपास था जबकि दिसंबर 2025 में यह बढ़कर लगभग 122.45 रुपये तक पहुंच गया यानी 5 साल में रिटर्न 515% से भी ज़्यादा रहा पिछले 4 साल में करीब 337% 3 साल में लगभग 438% 2 साल में करीब 134% और सिर्फ 1 साल में लगभग 33% की तेजी देखी गई है इसके अलावा कंपनी दो बार बोनस शेयर भी दे चुकी है – फरवरी 2017 और अक्टूबर 2024 में 1:2 के रेशियो से यानी हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर।
(यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है यह किसी भी तरह की निवेश सलाह खरीदने या बेचने की सिफारिश नहीं है निवेश का फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से ज़रूर सलाह लें)