Elitecon International Share : पिछले कुछ महीनों से यह कंपनी शेयर बाजार में खूब सुर्खियाँ बटोर रही है इस कंपनी के शेयर ने ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है अगस्त 2024 में जब यह शेयर बाज़ार में आया था, तब इसकी कीमत बहुत कम थी, लेकिन अब इसमें इतनी तेजी आई कि लोगों ने भारी मुनाफा कमाया कंपनी के शेयर ने अब तक लगभग 7,700% तक का रिटर्न दिया है इसका मतलब हुआ कि जिसने इसमें ₹1 लगाया था, उसे अब ₹77 मिल रहे हैं।
कंपनी का बड़ा फैसला
कंपनी ने हाल ही में अपनी उधारी यानी borrowing की सीमा बढ़ाकर ₹500 करोड़ कर दी है इसका मतलब है कि अब कंपनी ज़रूरत पड़ने पर इतना पैसा लोन के रूप में ले सकती है यह पैसा कंपनी नए निवेश और व्यापार बढ़ाने में लगाएगी इस कंपनी ने बताया कि उधारी की सीमा बढ़ाने का मकसद निवेश, लोन, गारंटी और कुछ व्यावसायिक सुरक्षा देने से जुड़ा है यह फैसला शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद लागू होगा कंपनी ने साथ ही G Aakash & Associates के मालिक आकाश गोयल को ईजीएम (Extraordinary General Meeting) के लिए scrutinizer नियुक्त किया है वहीं, रिमोट ई-वोटिंग की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 27 जनवरी 2026 तक चलेगी।
₹97.35 मिलियन का बड़ा ऑर्डर
15 दिसंबर 2025 को कंपनी को लम्बी अवधि का एक नया सप्लाई ऑर्डर मिला, जिसकी कीमत $97.35 मिलियन है इस ऑर्डर के तहत कंपनी सिगरेट, शीशा के लिए प्रीमिक्स तंबाकू, हुक्का तंबाकू और कई तंबाकू उत्पाद विदेश में सप्लाई करेगी इससे कंपनी का निर्यात कारोबार और मज़बूत होगा कंपनी का कहना है कि यह नया ऑर्डर दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उनके उत्पादों की मांग बढ़ रही है यह ऑर्डर आने वाली कई तिमाहियों के लिए स्थिर आमदनी सुनिश्चित करेगा।
शेयर बाज़ार में प्रदर्शन
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को कंपनी का शेयर ₹104.70 पर बंद हुआ यह पिछले दिन के ₹108.20 के मुकाबले 3.23% नीचे था लेकिन अगर हम कुल रिटर्न देखें तो यह अब भी कई गुना बढ़ा है पिछले एक साल में इस शेयर ने लगभग 971% का रिटर्न दिया है साल 2025 में ही यह 909.64% तक चढ़ गया पिछले एक महीने में यह शेयर 16.08% ऊपर गया, हालांकि पिछले पाँच ट्रेडिंग सत्रों में इसमें 8.37% की गिरावट देखी गई।
कंपनी की मार्केट वैल्यू
26 दिसंबर 2025 तक कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹16,736.30 करोड़ रही 52 हफ्तों में इस शेयर ने 25 अगस्त 2025 को ₹422.65 का उच्च स्तर छुआ था, जबकि 26 दिसंबर 2024 को इसका दाम सिर्फ ₹9.58 था इतने कम समय में कीमत में इतना बड़ा बदलाव देख निवेशकों का भरोसा कंपनी पर और बढ़ा है कंपनी का उधारी सीमा बढ़ाना और इतना बड़ा ऑर्डर मिलना इस बात का संकेत है कि आने वाले महीनों में इसका कारोबार और फैल सकता है।
Elitecon International ने यह दिखाया है कि सही समय पर लिए गए फैसले और अच्छी रणनीति से कंपनी कैसे ऊँचाइयाँ छू सकती है निवेशकों की उम्मीद है कि आने वाले साल में भी ऐसा प्रदर्शन जारी रहेगा।
(यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है यहाँ दी गई जानकारी निवेश सलाह नहीं है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें)