सुस्त बाजार में भी इस स्टॉक ने पकड़ी रफ़्तार मध्य प्रदेश से कंपनी को मिला ₹4900 करोड़ का मेगा ऑर्डर

WhatsApp Group 1Join Now
WhatsApp Group 2Join Now

Dilip Buildcon Share : आज शेयर बाजार में दिलीप बिल्डकॉम लिमिटेड का प्रदर्शन चर्चा का विषय रहा लंबे समय से कंपनी के शेयर सुस्त चल रहे थे, लेकिन सोमवार को इनमें तेज उछाल देखने मिला इस बढ़त की वजह कंपनी को मिला नया बड़ा काम (वर्क ऑर्डर) है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹4900 करोड़ बताई जा रही है यह काम मध्यप्रदेश में सोलर प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है.

सुस्त बाजार में भी इस स्टॉक ने पकड़ी रफ़्तार, मध्य प्रदेश से कंपनी को मिला ₹4900 करोड़ का मेगा ऑर्डर
सुस्त बाजार में भी इस स्टॉक ने पकड़ी रफ़्तार मध्य प्रदेश से कंपनी को मिला ₹4900 करोड़ का मेगा ऑर्डर

Dilip Buildcon Solar Project Details

दिलीप बिल्डकॉम ने बताया कि उसे मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड से यह ऑर्डर प्राप्त हुआ है इस योजना के तहत कंपनी को सोलर पीवी पावर प्लांट बनाना है इसमें विकास, डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, कंस्ट्रक्शन, टेस्टिंग, कमिशनिंग, ऑपरेशन और रखरखाव (मेंटेनेंस) का पूरा जिम्मा कंपनी को दिया गया है यह प्रोजेक्ट बहुत बड़ा है और इसके पूरा होने पर 25 साल तक बिजली की सप्लाई MPPMCL को दी जाएगी इस लंबे अनुबंध से कंपनी की आमदनी में लगातार बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है.

Also Read:  ₹4100 करोड़ की मार्केट कैप वाली कंपनी को मिला ₹945 करोड़ का बड़ा ऑर्डर शेयर में दिखी तेज़ी रखें नज़र

Dilip Buildcon Share Performance

इस नई डील की घोषणा होते ही कंपनी के शेयरों में तेजी आई सोमवार को बीएसई में दिलीप बिल्डकॉम का शेयर ₹459 पर खुला और दिन के दौरान ₹484 तक पहुंचा मार्केट बंद होने के समय शेयर की कीमत ₹476.35 रही, यानी दिन भर में लगभग 3.79% की बढ़त दर्ज की गई यह दिखाता है कि निवेशकों ने इस खबर को बहुत सकारात्मक रूप में लिया है अगर पिछले 52 हफ्तों की बात करें, तो कंपनी का हाई लेवल ₹587.90 रहा है जबकि लो लेवल ₹363.45 तक गया था अभी के भाव के अनुसार कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹7738 करोड़ तक पहुंच गया है.

Dilip Buildcon Past Peformance

अगर पिछले आंकड़ों को देखें तो पिछले 3 महीने में यह शेयर लगभग 14% नीचे आया था वहीं पूरे साल की बात करें तो इसमें केवल 1.50% की मामूली बढ़त ही दिखी है सेंसेक्स इंडेक्स की तुलना में यह रिटर्न काफी कम है, क्योंकि इसी दौरान सेंसेक्स लगभग 9.64% बढ़ चुका है.

Also Read:  बड़े Order हासिल करने वाली इन 2 कंपनियों के शेयरों पर रखो नज़र, इस हफ्ते दे सकते हैं Profit

Dilip Buildcon Long-Term Growth

हालांकि, अगर दो साल का ग्राफ देखें तो दिलीप बिल्डकॉम के शेयरों में करीब 23% की बढ़त दर्ज की गई है और तीन साल के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयरों की कीमतें 114% तक बढ़ चुकी हैं वहीं सेंसेक्स में उसी समय करीब 40.68% की उछाल आई है इससे साफ है कि कंपनी ने लंबी अवधि में अच्छा प्रदर्शन किया है और निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया है.

Dilip Buildcon Dividend Details

कंपनी अपने शेयरधारकों का ध्यान रखती है साल 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर ₹1 का डिविडेंड घोषित किया है इससे पहले 2024 में भी कंपनी हर शेयर पर ₹1 का डिविडेंड दे चुकी थी यह दिखाता है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति स्थिर है और प्रबंधन निवेशकों के हित का ध्यान रखता है.

नया सोलर प्रोजेक्ट और लंबे समय के अनुबंध से कंपनी की आमदनी और मुनाफे में आने वाले वर्षों में इज़ाफा हो सकता है सरकार का लक्ष्य भी ग्रीन एनर्जी को आगे बढ़ाना है, और दिलीप बिल्डकॉम का यह कदम उसी दिशा में बड़ा योगदान माना जा रहा है.

Also Read:  Waaree Energies Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है यह किसी निवेश की सलाह नहीं है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से ज़रूर सलाह लें.

Leave a Comment

WhatsApp Icon