1 लाख रुपये के बना दिए 6 करोड़ रुपये ! 0.05 रुपये वाला ये Penny स्टॉक पहुंचा 30 रुपये पर

WhatsApp Group 1Join Now
WhatsApp Group 2Join Now

Penny Stock : पिछले कुछ सालों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Integrated Industries) के शेयर ने निवेशकों को हैरान कर देने वाला रिटर्न दिया है पांच साल पहले यह शेयर केवल 0.05 रुपये के आसपास था जो अब 30 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है इसका मतलब है कि इस दौरान शेयर की कीमत में करीब 60380 प्रतिशत की बढ़त हुई है अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसकी कीमत 6 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती थी यह आंकड़ा दिखाता है कि सही समय पर लिया गया फैसला कितनी बड़ी कमाई दे सकता है।

Integrated Industries का हालिया शेयर प्रदर्शन

इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज की तेजी सिर्फ लंबे समय तक सीमित नहीं रही पिछले एक महीने में इस शेयर में करीब 28% की बढ़त देखी गई तीन महीनों में यह बढ़त 63% तक पहुंची जबकि छह महीनों में शेयर लगभग 25% चढ़ा हालांकि एक साल की बात करें तो इसमें करीब 6% की गिरावट भी आई है इससे यह साफ होता है कि इतनी तेज बढ़त के बाद शेयर में उतार-चढ़ाव आना आम बात है BSE के आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने 9 दिसंबर 2024 को ₹36.38 का 52 हफ्ते का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था वहीं 12 सितंबर 2025 को इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर ₹17 दर्ज किया गया जो कीमत में बड़ी रेंज को दिखाता है।

Also Read:  Suzlon Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030

Integrated Industries की नयी न्यूज़ क्या है

इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड को पहले इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था कंपनी ने हाल ही में अपने शेयरधारकों को जानकारी दी है कि 3 जनवरी 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक खास आम बैठक बुलाई जाएगी 11 दिसंबर 2025 को जारी नोटिस में दो अहम प्रस्ताव रखे गए हैं पहला प्रस्ताव बड़े स्तर पर वारंट जारी करने से जुड़ा है और दूसरा कंपनी के नाम में बदलाव से संबंधित है इन फैसलों का मकसद कंपनी के कारोबार को आगे बढ़ाना और नई योजनाओं के लिए पैसा जुटाना है।

फंड जुटाने की योजना और शेयर का हाल

Integrated Industries प्रेफरेंशियल आधार पर 4,06,00,000 वारंट जारी करना चाहती है हर वारंट की कीमत ₹28.25 रखी गई है जिसमें ₹27.25 प्रीमियम शामिल है इन वारंट को 18 महीनों के भीतर इक्विटी शेयर में बदला जा सकता है नियम के अनुसार निवेशकों को पहले ही 25% रकम यानी ₹7.06 प्रति वारंट जमा करने होंगे इस इश्यू से कंपनी करीब ₹114.69 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है इसमें से ₹104.69 करोड़ रोजमर्रा के खर्च और कारोबार चलाने के लिए इस्तेमाल होंगे जबकि ₹10 करोड़ सामान्य कामों के लिए रखे जाएंगे क्योंकि यह रकम ₹100 करोड़ से ज्यादा है इसलिए सेबी से रजिस्टर्ड एजेंसी इसकी निगरानी करेगी शुक्रवार को कंपनी का शेयर हल्की गिरावट के साथ 29.95 रुपये पर बंद हुआ।

Also Read:  अगले 5 सालों में कहाँ तक जाएगा Reliance Industries का शेयर? देखें आ गया नया टारगेट प्राइस

Disclaimer : यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति समझें और किसी योग्य सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

WhatsApp Icon